पटना की श्रृष्टि अक्षय ने कॉमर्स स्ट्रीम में 472 अंक लाकर बनी थर्ड स्टेट टॉपर, कंपनी सेक्रेटरी बनाने का है सपना

पटना। बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट सामने आ गया है। जहां लड़कियों ने हर ब्रांच में परचम लहराया है। वही राजधानी पटना के बुद्ध नगर के रोड न. 2 में रहने वाली श्रृष्टि अक्षय, कॉमर्स ब्रांच में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वही उन्होंने इस रिजल्ट के लिए दस से बारह घंटे नहीं पढ़ा करती थी। मैं केवल पांच से छह घंटे की पढ़ाई डेली किया करती थी। मैंने केवल कंसिस्टेंसी को मेंटेन रखा है। वहीं श्रृष्टि अक्षय के माता पिता ने बेटी के टॉपर बनने पर खुशी जाहिर की। वही उन्होंने कहा की जितना पढ़ना चाहती है उसे उतना पढ़ाया जाएगा। बेटी ने उम्मीद से बढ़कर रिजल्ट दिया है। स्कूल वालों ने बताया श्रृष्टि अक्षय स्कूल की होनहार स्टूडेंट्स में से एक है। वो पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल एक्टिविटी में भी आगे रहती थी। सृष्टि ने बताया कि उन्हें अपने जीवन में सब कुछ बैलेंस करके चलना पसंद है। इसीलिए वे हर चीजों में आगे रहना पसंद करती हैं। बता दे की सृष्टि अक्षय के पिता उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धमौल में सरकारी टीचर हैं।

सृष्टि अपने घर की छोटी बेटी हैं। बड़ी बेटी प्रिया अक्षय इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए तैयारी कर रही है। पिता अमरेंद्र कुमार ने बताया की उन्हें बेटी के रिजल्ट की उम्मीद नही थी। लेकिन बेटी ने ऐसा रिजल्ट लाकर उन्हें गौरवान्वित कर दिया है। वहीं मां छाया कुमारी ने बेटी के इस रिजल्ट पर कहा कि बेटी से मुझे ये उम्मीद थी कि वो ऐसा ही रिजल्ट लेकर आएगी। सृष्टि अक्षय ने CBSE बोर्ड से 10वीं में 91.6% हासिल किए थे। पटना के संत जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई कर बिहार बोर्ड के 12वीं में सृष्टि ने 472 अंक प्राप्त किया है। वे बड़ी होकर कंपनी सेक्रेट्री बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वे सुबह से न्यूज चैनल देख रही थी। लेकिन जब उनका रिजल्ट नही आया तो उन्हें लगा कि वे टॉप की लिस्ट में नही आई हैं। इसके बाद उन्होंने टीवी बंद कर दिया। लेकिन फिर व्हाट्सएप के स्कूल ग्रुप में उन्हें बधाई मिलनी शुरू हो गई। वही इसके बाद उन्हें पता चला की वे पूरे बिहार में थर्ड टॉपर हुई है।

About Post Author

You may have missed