आईपीएल में स्टार्क ने तोडा कमिंस का रिकॉर्ड: बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, कोलकाता 24.75 करोड़ में ख़रीदा

नई दिल्ली। आईपीएल का मिनी ऑक्शन दुबई में जारी है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उनके लिए गुजरात ने भी आखिर तक बोली लगाई। इसी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस के करीब ढाई बजे 20.50 करोड़ रुपए में बिके थे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिक गए। वहीं श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बन गए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में शुरुआती बिडिंग वॉर देखने को मिला। दिल्ली ने 9.60 करोड़ रुपए तक और मुंबई ने 10 करोड़ रुपए तक बोली लगाई। यहां से गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में बिडिंग वॉर हुआ। आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा। भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव को 5.80 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। 50 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम मावी की बोली भी एक करोड़ पार गई। बेंगलुरु और लखनऊ में बिडिंग वॉर हुआ, उन्हें आखिर में लखनऊ ने 6.40 करोड़ में खरीदा।
अल्जारी जोसेफ के लिए लखनऊ-बेंगलुरु में बिडिंग वॉर
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में बिडिंग वॉर हुआ। एक करोड़ रुपए से शुरू हुई उनकी बोली 10 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई। उन्हें 11.50 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया। विकेटकीपर के सेट-3 में 5 प्लेयर्स के नाम आए, लेकिन 2 को ही खरीदार मिला। ट्रिस्टन स्टब्स को 50 लाख रुपए में दिल्ली ने खरीदा। वहीं केएस भरत को भी 50 लाख रुपए में ही कोलकाता ने खरीदा। फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस और कुसल मेंडिस अनसोल्ड रहे।

About Post Author

You may have missed