पटना में पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवान से लूट: 17 बदमाशों ने घर में घुसकर बनाया बंधक, 13 लाख लुटे

पटना। पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवान राहुल कुमार सिंह के घर पटना में डकैती हुई है। खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर पंचायत के राजपूत मोहल्ले में बुधवार रात 17 की संख्या में डकैत घर में घुसे। परिवार को बंधन बनाया। मारपीट की। 13 लाख के गहने और 1 लाख रुपए कैश लेकर भाग निकले। डकैतों ने करीब एक घंटे तक घर में लूटपाट की। लूट के दौरान एसपीजी जवान का बेटा सुनील सिंह सहित कुल 7 लोग मौजूद थे। डकैतों ने हथियार के बल पर घर के सदस्यों को बांध रखा था। इस बीच तकरीबन 13 लाख रुपए के गहने, जिसमें गले की चेन के साथ नाक, कान और पैर का बिछिया है। अपराधी गहने के साथ-साथ 1 लाख रुपए भी ले गए। सभी घर का मेन गेट तोड़कर घुसे थे। डकैतों के निशाने पर जेवरात और कैश ही था। घटना के वक्त सुनील सिंह के साथ में पत्नी मीना देवी, उनका बेटा अरुण सिंह, बेटी तनुजा और 7 महीने की बेटी, सुनील सिंह का भांजा, नीरज सिंह और उनकी पत्नी घर में मौजूद थी। घटना की सूचना पाकर पहुंचे खुसरूपुर थाना अध्यक्ष गंगा सागर सिंह मामले की छानबीन में जुट गए हैं। डॉग स्क्वायड की टीम भी पड़ताल में जुटी है। मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि सुनील सिंह का मकान राजपूत टोला के मोहल्ले के मुख्य प्रवेश के रास्ते में पड़ने वाली खेत में है। वहीं घटना के वक्त अपराधियों ने एक बच्ची को ढाल के रूप में भी इस्तेमाल किया।

 

About Post Author

You may have missed