पटना में तेज रफ़्तार का कहर : राजधानी के विभिन्न इलाकों में 24 घंटे के अंदर 3 की मौत, घर में फैला सन्नटा

पटना। राजधानी पटना में 24 घंटे के अंदर हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। पटना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही यह पहला मामला शाहपुर थाना क्षेत्र शिवाला मोड़ का है। जहां 5 वर्षीय बच्चा अपनी 3 बहनों के साथ घर के बाहर टहल रहा था। वही तभी तेज रफ्तार बाइक ने बालक को कुचल डाला। वही मृतक के पिता राजेश राय ने बताया की शाम 6 बजे उनका पुत्र अपने 3 बहनों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार उनके पुत्र को धक्का मार अपने साथ दो घंटे तक लेकर इधर उधर घूमता रहा। फिर उसे वही पर एक निजी क्लिनिक में मृत अवस्था में छोड़ भाग गया। वही सूचना पाकर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही यह दुसरी घटना भी शाहपुर थाना क्षेत्र का है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दाउदपुर मस्जिद के समीप बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।

वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी ले फरार होगा। वही मृतक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के भतहेरी गांव निवासी देव शरण राय का 45 वर्षीय पुत्र नागेंद्र राय के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र ने बताया की पिताजी दानापुर से काम कर शाम 5 बजे घर लौट रहे थे। उसी दौरान यह घटना घटी। पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वही यह तीसरा हादसा रूपसपुर थाना क्षेत्र का है। जहां आरपीएस मोड़ के समीप बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ट्रक को कब्जे में ले गंभीर को इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। वही मृतक की पहचान कामेश्वर पांडे का 36 वर्षीय पुत्र विद्या भूषण पांडे के रूप में हुई है। जो पेशे से हाईकोर्ट का वकील है। बताया जा रहा की मृतक किसी शादी समारोह से अपने आवास बाइक से लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैफिक पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

About Post Author

You may have missed