औरंगाबाद : पेंशन की राशि नहीं देने पर बेटे ने उठाया बड़ा कदम, पुत्र ने की माता-पिता की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिलें में पेंशन की राशि के लिए बेटे ने माता-पिता की हत्या कर दी। वही अब कोर्ट ने दोषी बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वही इस मामले में जिला जज रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने वर्ष 2016 में पेंशन की राशि के लिए माता-पिता की हत्या करने के मामले में दोषी पुत्र अरुण कुमार सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दाउदनगर थाना क्षेत्र के बड़का बिगहा गांव के मखमुलपुर टोला निवासी अरुण को सोमवार को सजा सुनाते हुए कोर्ट ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वही जुर्माना नहीं देने पर और एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। वही लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि जिला जज ने इस घटना को जघन्य अपराध मानते हुए बेटे को सजा सुनाई है।
पेंशन की राशि के लिए की माता-पिता की हत्या
अरुण 26 जुलाई 2016 से जेल में बंद है। अपने माता-पिता की हत्या करने के कारण न्यायालय से उसे आज तक जमानत नहीं मिली। हत्या की प्राथमिकी अरुण के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह ने कराई थी। वही उन्होंने आरोप लगाया था कि माता कौशल्या देवी और पिता राधेश्याम सिंह से छोटा भाई पेंशन का पैसा मांगता था। पैसे नहीं देने पर अक्सर दोनों के साथ मारपीट करता था। घटना के दिन पिता के साथ मारपीट के दौरान बचाने पहुंची मां पर भी उसने हमला कर दिया था। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वही इसके बाद अरुण गांव से भाग निकला। वही इधर मां-पिता को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को पटना के PMCH रेफर किया गया। वहीं इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गई थी। लोक अभियोजक ने बताया कि मामले में 18 अक्टूबर, 2016 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट गवाहों की मजबूत गवाही और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अरुण को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

About Post Author

You may have missed