नालंदा में संपत्ति विवाद में मां की बेटे ने कुदाल से काटकर की हत्या, वारदात के बाद तीन बच्चों के साथ हुआ फरार

नालंदा । जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में बेटे ने संपत्ति विवाद में वृद्ध मां को कुदाल से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव से बच्चों के साथ फरार हो गया। मरने वाली 75 साल की श्यामसुंदरी देवी है।

वहीं, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान की माने तो पहला पति के मौत होने के बाद महिला ने दूसरी शादी रूपनचक में की थी। पहला पति से उसके एक बेटा था। दूसरे पति से भी उसे एक बेटा था।

मगर चार साल पहले ही उसके बड़े बेटे वीरल चौहान व उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। दोनों से एक बच्चा है। जबकि छोटे पुत्र सुरेंद्र के तीन बच्चे है। वह अक्सर संपत्ति लिखने के लिए मां पर दबाव डालता था। लेकिन उसकी मां संपत्ति को चार हिस्सो में बाटना चाह रही थी।

ऐसे में शनिवार की रात भी वह अपनी मां पर संपत्ति लिखने का दबाव डाल रहा था। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि उसने पास रखे कुदाल से कई जगह वार कर दिया। जिससे मौके पर ही वृद्ध महिला की मौत हो गई।

हत्या के बाद वह अपने तीनों बच्चों के साथ गांव छोड़कर फरार हो गया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो अंदर झांक कर देखा गया। वृद्धा घर में कमरे में खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि संपत्ति विवाद में बेटे ने कुदाल से काट कर हत्या की है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह गांव छोड़ कर फरार हो गया था।

About Post Author

You may have missed