इसरो प्रमुख सोमनाथ को हुआ कैंसर; खुद किया गंभीर बीमारी का खुलासा, चंद्रयान-3 के समय ही हुआ था आभास

नई दिल्ली। इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चीफ एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद उन्होंने ही इस गंभीर बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि आदित्य एल-1 मिशन की लॉन्चिंग के दौरान ही उन्हें कैंसर के बारे में पता लग गया था। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन के दौरान ही उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगी थीं। सोमनाथ को आगे हुए स्कैन से बीमारी के बढ़ने के बारे में पता चला था। इसरो चीफ का कहना है, ‘कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के समय थी। हालांकि, तब तक इसके बारे में स्थिति साफ नहीं थी। कुछ भी तब पता नहीं था।’ उन्होंने कहा कि जिस दिन आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च हुआ, ठीक उसी दिन उन्हें बीमारी के बारे में पता लग गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमनाथ का कहना है कि यह खबर सिर्फ उनके ही नहीं, बल्कि परिवार के लिए भी झटके के तौर पर सामने आई थी। बीते साल 23 अगस्त चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था। यहां तक कि उनके सभी साथी वैज्ञानिक भी इस खबर से आहत थे। लेकिन उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण माहौल में खुद को संभाले रखा। परिवार और इसरो वैज्ञानिकों को संभाला। लॉन्चिंग के बाद उन्होंने पेट का स्कैन कराया। तब इसका पता चला था। लेकिन अधिक जांच और इलाज के लिए वो चेन्नई गए। पता चला कि यह बीमारी उन्हें जेनेटिकली मिली है। उन्हें पेट का कैंसर हुआ था। कुछ ही दिन में कैंसर की पुष्टि भी हो गई। इसके बाद सोमनाथ ने सर्जरी कराई। फिर उनकी कीमोथैरेपी चलती रही। सोमनाथ ने बताया कि पूरा परिवार सदमे में था। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। ट्रीटमेंट हुआ और वो ठीक हो गए। दवाइयां फिलहाल चल रही हैं। लेकिन इस दौरान उनके परिवार और साथियों ने बहुत सपोर्ट किया। सोमनाथ ने बताया कि उन्हें पता है कि इसके इलाज में काफी समय लगेगा। यह एक लंबी प्रक्रिया है। लेकिन यह जंग में लडूंगा। काफी ज्यादा रिकवरी हो गई है। मैं सिर्फ चार दिन अस्पताल में था। फिर अपना काम पूरा किया। बिना किसी दर्द के मैं इसरो में पांचवें दिन से काम करने लगा था। सोमनाथ ने बताया कि मैं लगातार मेडिकल चेकअप्स और स्कैन करवा रहा हूं। लेकिन अब मैं पूरी तरह से ठीक हो चुका हूं। अपना काम और इसरो के मिशन और लॉन्च को पर पूरा ध्यान है। इसरो के आगे के सारे मिशन पूरा करके ही दम लूंगा।

About Post Author

You may have missed