October 15, 2026

अपराधियों का कहर जारी,सीतामढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या।

सीतामढी। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है जिस कारण प्रदेश के लगभग हरेक जिले में निरंतर हत्या एवं लूट की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। ताजा तरीन मामला प्रदेश के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के परसौनी के सतपुरवा में अपराधियों ने एक युवक को बुधवार की रात में गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। बाद में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।मृत युवक की पहचान सतपुरवा निवासी सत्यनारायण महतो के 20 वर्षीय पुत्र हरिकिशन महतो के रूप में की गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को लेकर स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया।जहां से चिकित्सको ने उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई। अपराधियों की गोली युवक के पेट में लगी थी। थाना प्रभारी गौरीशंकर बैठा ने बताया कि घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का यूपी के कानपुर में होटल व्यवसाय का काम था। कुछ दिनों पूर्व ही वह वहां से घर आया था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक गली में वह खड़ा हो कर मोबाइल से बात कर रहा था इसी दौरान अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया है।

घटनास्थल पर पहुँची पुलिस की टीम ने मौके से पिस्टल बरामद किया है। बैरगनिया से इलाज के लिए शहर के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पीटल डा वरूण कुमार के यहाँ भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक वरूण कुमार ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

You may have missed