पप्पू यादव ने पुल निर्माण सिंगला कंपनी पर साधा निशाना, बोले- कंपनी ने नहीं भरा था टेंडर, 8 राज्यों में ब्लैक लिस्टेड

पटना। बिहार में पुल गिरने के बाद से ही सियासत गरमाई हुई है। इस क्रम में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने पुल निर्माण सिंगला कंपनी और बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सिंगला कंपनी को जब 8 स्टेट ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया था, तब 600 करोड़ से लेकर 2700 करोड़ तक का टेंडर बिहार में क्यों दिया गया? यह भ्रष्टाचार से जुड़ा मुद्दा है। वही उन्होंने कहा कि 8 राज्यों में सिंगला ब्लैक लिस्टेड थी। इसमें किस-किस IAS और मंत्री की मिलीभगत है? एक विधायक 6 साल के बाद एक सवाल खड़ा करता है और एक IAS पर सवाल उठाता है। 14 माह में दो बार पुल टूट गया। उन्होंने कहा की भाजपा शीशे में रहकर पत्थर फेंक रही है। इसमें 3 IAS के नाम शामिल हैं। पीएम मोदी से जानना चाहूंगा कि जब सिंगला कंपनी को बिहार में काम दिया तो वह कंपनी चोर हो गई। इसके बावजूद उन्हें गुजरात में सिग्नेचर पुल का काम क्यों दे दिया गया? साथ ही भारत सरकार ने विक्रमशिला में कैसे टेंडर दिया? भारत सरकार ने NHI के जरिए कैसे अवॉर्ड दिया? नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग क्यों हो रही है? इस्तीफा तो NHI को देना चाहिए। 17 साल से पीडब्ल्यू में मंत्री कौन थे? वही इस मामले पर इन्क्वायरी क्यों नहीं हुई? पहली बार जब पुल टूटा तो फिर काम क्यों दे दिया गया? कौन IAS इस कंपनी को बचा रहा है? नई सरकार इसमें कहां से आ गई? बीजेपी का कोई नेता अब तक स्पॉट पर क्यों नहीं गया? विरोधी दल नीतीश का नाम ले रही है, लेकिन सिंगला कंपनी का नहीं। मैं स्वतंत्र कंपनी से जांच से मांग की मांग करता हूं। उन्होंने कहा कि 12 लोगों की मौत हुई है। एक भी अधिकारी 48 घंटे से वहां नहीं गया। ये सवाल पप्पू यादव ने बुधवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए उठाया।
पुल निर्माण निगम भ्रष्टाचार की गंगोत्री
पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव जांच कराएं। पुल निगम भ्रष्टाचार की गंगोत्री है। सिंगला कंपनी से 1700 करोड़ वसूला जाए। पैसे की बड़ी हिस्सेदारी हुई है। बिहार में जितने भी पुल बने, समय से क्यों नहीं बने? क्यों सभी पुल की राशि बढ़ती चली गई? जितने लोग मरे किसी को मुआवजा नहीं मिला। पूरा बिहार जानता है वह पदाधिकारी कौन है। मेरी मांग है सिंगला कंपनी पर मुकदमा हो, इसकी जांच हो कि फोन पर किससे-किससे बात हुई, कॉल डिटेल निकाली जाए, किस-किस को पैसा दिया, इसकी जांच हो। 9 साल के बाद भी पुल का नहीं बनना और 2 बार गिर जाना और सिंगला को पटना में कई काम देना यह सवाल उठाता है कि क्या कोई बड़ा पदाधिकारी उसे बचा रहा है? वही उन्होंने कहा कि 17 साल मंत्रालय में बीजेपी रही है। पहली बार जब पुल टूटा था बीजेपी थी। 9 हजार करोड़ का काम सिंगला कंपनी को NDA सरकार में मिला। तेजस्वी यादव से आग्रह करूंगा कि निष्पक्ष जांच के लिए एक टीम बनाएं और उसमें एक जज को भी इन्वॉल्व करें। कहा कि आज न कल हमारी हिस्सेदारी किसी न किसी सरकार में होगी। मैं सभी पुलों की जांच करवाऊंगा। सिंघला के साथ भागीदारी है कि नहीं? भाजपा को हिम्मत है तो CBI जांच करवाए। लानत है IAS अधिकारी पर जो एक ही प्रोजेक्ट पर इतने वर्षों से हैं। कहा कि कुछ माफियाओं की संलिप्तता भी है।
मृतक मजदूरों को अब तक मुआवजा नहीं मिला, सभी की लाश बिहार नहीं आई
ट्रेन हादसा पर कहा कि नरेंद्र मोदी ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की लेकिन 54 मजदूर को पैसा नहीं मिला। बिहार सरकार चार-चार लाख रुपए दे और नरेन्द्र मोदी 10-10 लाख दें। वंदे मातरम ट्रेन में कोई पूंजीपति ही बैठेगा। इसमें सुरक्षा कवच है लेकिन आम ट्रेन में कोई सुरक्षा कवच नहीं। जिन बिहारी लोगों की मौत हुई है लाश वहां से नहीं भेजा जी रही है। मात्र 24 लाशें बिहार आई हैं।

About Post Author

You may have missed