PATNA : RCP सिंह को ललन सिंह का करार जवाब, बोले- BJP का एजेंट है

पटना। राजधानी पटना में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने RCP सिंह पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि RCP सिंह BJP के एजेंट की तरह काम कर रहे थे। वही उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा 2020 के चुनाव में JDU को हराने के षड्यंत्र में BJP के साथ आरसीपी सिंह भी मिले हुए थे। वही NDA से गठबंधन तोड़ने को लेकर ललन सिंह ने कहा BJP नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगातार अपमानित किया जा रहा था। वही ललन सिंह ने कहा CM नीतीश कुमार को काफी हद तक BJP के रवैये को बर्दाश्त किया पर तंग आकर NDA छोड़ना पड़ा। यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में पीएम बनने की सारी योग्यताएं है। BJP नेता सुशील मोदी के बयान का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि सुशील मोदी सफेद झूठ बोल रहे हैं कि मुख्यमंत्री उपराष्ट्रपति बनना नहीं चाहते थे।

बता दे की पिछले दिनों JDU ने आरसीपी सिंह पर 9 सालों में 800 कट्ठा जमीन खरीदने का आरोप लगाया था। वही JDU ने आरसीपी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 9 सालों में अकूत संपत्ति जमा करने का आरोप लगाया था। वही JDU के नोटिस के मुताबिक नालंदा जिले के 2 प्रखंड अस्थावां और इस्लामपुर में ही आरसीपी सिंह ने 40 बीघा जमीन खरीदी है। यही नहीं, पार्टी ने ये भी आरोप लगाया था कि 2016 में आरसीपी सिंह ने अलफनामे में इन संपत्तियों का जिक्र नहीं किया था। वही अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

About Post Author

You may have missed