बिहार : सासाराम में भाई ने भाई को संपत्ति विवाद में गोली मारकर किया जख्मी, इलाके में मची सनसनी

सासाराम। बिहार के सासाराम जिले के कोचस थाना क्षेत्र के चवरी गांव में संपत्ति के विवाद में भाई ने अपने ही भाई को गोली मार दी। वही इस गोलीबारी के घटना में अभिषेक सिंह नामक युवक को पीठ में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। वही घायल युवक को इलाज के लिए पहले कोचस के सीएससी लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां ट्रामा सेंटर में अभिषेक का इलाज चल रहा है। वही इस घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि पहले से ही संपत्ति तथा बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा है। उसी विवाद में तनाव इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की घटना हो गई। जिसमें अभिषेक को पीठ में गोली लग गई है। वही इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गयी है।

About Post Author

You may have missed