PATNA : मानिक गैंग के सदस्य अभिषेक हत्याकांड का मुख्य शूटर विकास सिंह गिरफ्तार

पटना। पटना के नौबतपुर का मानिक गैंग का सदस्य अभिषेक हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त विकास कुमार सिंह को नौबतपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरा के धनोरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी विकास सिंह पांडव गिरोह का शूटर बताया जा रहा है। विकास पर नौबतपुर के अभिषेक कुमार सिंह एवं जहानाबाद में एक हत्या का मामला दर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार इसी साल 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन विकास एवं उसके पांच साथियों ने नौबतपुर के दाना गंज के पास मानिक गैंग के सदस्य अभिषेक कुमार को गोलियों से भून डाला था। अभिषेक रामनवमी के दिन रगनिया बाग से मोटरसाइकिल से वन देवी में पूजा अर्चना करके लौट रहा था। इसी क्रम में मोटरसाइकिल सवार 5 अपराधियों ने दाना गंज गांव के नजदीक अपराधियों ने अभिषेक कुमार सिंह को दनादन 7 गोलियां दागी थी। इस घटना में अभिषेक सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं अभिषेक के साथ रहे उसका एक मित्र राहुल कुमार ने धान की खेत में भागकर अपनी जान बचाई थी।
ग्रामीणों के अनुसार, मानिक और पांडव गैंग के बीच वर्षों से अदावत चलता आ रहा है। इसमें दोनों तरफ से कई लाशें गिर चुकी है। मानिक गिरोह का मुख्य सरगना अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है, जबकि उसका बेटा मानिक पटना के बेउर जेल में बंद है।

About Post Author

You may have missed