रोहतास सड़क हादसा : बारात से आ रही स्कॉर्पियो गड्ढे में गिरी, 2 बच्चों की गई जान

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में सोमवार को रफ्तार का कहर देखने का मिला। जहां बारात से लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पानी भरे गड्डे में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो बच्चों की मौत हो गई, तीन महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना भानस ओपी क्षेत्र के डोईया के पास NH-30 की है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग पिठबैया से एक बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान डोईया के पास हादसा हो गई। जिसमें 8 साल का प्रकाश कुमार तथा 12 साल की शीलू की मौत हो गई। जबकि 3 महिलाएं घायल हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, घायलों को पहले कोचस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही मृतक बच्चा प्रकाश सतसा गांव की और शीलू कुमारी पुरहरा गांव की निवासी थी। यह सभी लोग एक बारात से लौट रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे की सूचना के बाद भानस ओपी पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

About Post Author

You may have missed