PATNA : स्कूल-कॉलेजों अब होगी पराली प्रबंधन की पढ़ाई, जानिए पूरा मामला

पटना। राज्य के स्कूल से लेकर कॉलेजों तक में अब पराली प्रबंधन की पढ़ाई होगी। छोटे बच्चों को पराली के बारे में जानकारी दी जाएगी तो बड़ों को उसके प्रबंधन और जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। विकास आयुक्त की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समूह की बैठक में सरकार ने यह फैसला किया है। अब बच्चों को पढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने की जिम्मेवारी शिक्षा विभाग और राज्य के दोनों कृषि विश्वविद्यालयों को दी गई है। पाठ तैयार होने के बाद इसे बच्चों के सिलेबस में जोड़ा जाएगा। पराली प्रबंधन में आमजन को भी शामिल करने की लिहाज से सरकार ने इसकी पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया है।

वही इसके साथ साथ प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक में पराली प्रबंधन की पढ़ाई होगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर और राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि पूसा को सामग्री पाठ्य सामग्री तैयार करने की जिम्मेवारी दी गई है। वही प्राथमिक स्कूलों में छात्रों को बताया जाएगा कि पराली क्या है। माध्यमिक के छात्रों के सिलेबस में पराली के ठंडल की जानकारी दी जाएगी। कॉलेज स्तर पर छात्रों को यह जानकारी दी जाएगी कि पराली खेतों में जलाने से क्या नुकसान होता है। मिट्टी का तापमान बढ़ने से कौन से मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं, जिसका असर मिट्टी के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ता है। इसी के साथ उन्हें पराली से कंपोस्ट बनाने की तकनीक जानकारी भी दी जाएगी।

About Post Author

You may have missed