February 18, 2026

तख्तश्री में कराया गया पूर्ण शस्त्रों का दर्शन

पटना सिटी। तख्तश्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दरबार हॉल में गुरु महाराज से जुड़े शस्त्रों का दर्शन कराया गया। इसके पूर्व चल रहे चंडी दी वार पाठ का समापन हुआ। मुख्य ग्रंथी भाई राजेन्द्र सिंह और वरीय ग्रंथी भाई बलदेव सिंह ने बताया कि गुरु जी हमेशा सिखों का दो गुट बनवा कर छद्म युद्ध कराते थी। जीतने वाले को पुरस्कृत भी किया करते थे। वे कहा करते थे कि चिड़ियों से मैं बाज लड़ाऊं तभी गुरु गोविंद सिंह कहाऊं। दशहरा के नवमी और दशमी को गुरु से जुड़े शस्त्रों का दर्शन शौर्य के रूप में संगतों को कराया गया।

You may have missed