बीजेपी सांसद भोला सिंह के निधन पर पूर्व सीएम मांझी ने जताया शोक

Patna: Hindustani Awam Morcha (Secular) leader Jitan Ram Manjhi addresses a press conference after releasing second list of candidates for the Bihar Assembly in Patna on Sunday. PTI Photo (PTI9_20_2015_000173A)

बिहार ब्रेकिंगः बीजेपी सांसद भोला सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने शोक जताया है। श्री मांझी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा वह एक अच्छे व्यक्तित्व के साथ साथ कुशल राजनेता थे। बेगूसराय के सांसद भोला सिंह के निधन पर हम के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष बी एल वैश्यन्त्री, प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव, रौशन देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

About Post Author

You may have missed