PATNA : पूर्व विधायक रणविजय शाही के पौत्र समर विजय शाही ने थामा कांग्रेस का हाथ

पटना। पूर्व विधायक स्व. रणविजय शाही के पौत्र समर विजय शाही ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समर विजय शाही पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज प्रखंड के प्रखियात समाजसेवी हैं एवं डुमरिया स्टेट से ताल्लुक रखते हैं। इनके दादा स्व. रणविजय शाही पूर्व विधायक थे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. झा ने कहा कि समर विजय शाही के पार्टी में जुड़ने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नेतागण पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है। वहीं सदस्यता ग्रहण करने के बाद समर विजय शाही ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का दामन थामा है। इस अवसर पर मीडिया पैनलिस्ट ज्ञान रंजन, मृणाल अनामय, अमित कुमार, अनूप कुमार, तनुज कुमार उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed