नालंदा में अपराधियों ने घर में घुसकर आरएमपी डॉक्टर को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

नालंदा । नालंदा में अपराधियों ने आरएमपी डॉक्टर को घर में घुसकर गोली मार दी। वह क्लिनिक बंद करके घर लौट रहे थे, जहां घात लगाए बैठे अपराधी ने वारदात को अंजाम दिया।

घायल अवस्था में डॉक्टर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना नूरसराय थाना इलाके के अजनौरा गांव की है। घायल डॉक्टर देवकीनंदन प्रसाद के बेटे शशि उर्फ विनोद कुमार हैं।

नूरसराय थाना इलाके में देर रात बदमाश जान मारने की नीयत से घर में घुस आए थे। जब वे क्लिनिक बंद करके घर की ओर निकले ही थे कि उन्होंने घात लगाए एक अपराधी को देख लिया। विनोद कुमार ने बताया कि जब वे अपना क्लिनिक बंद कर घर लौट रहे थे।

इसी बीच उनकी नजर घर में छिपे एक बदमाश पर पड़ी, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। बदमाश मुझ पर फायरिंग करने लगे, जिसमें एक गोली मेरे हाथ में लग गई। फायरिंग की आवाज और शोर मचाने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि आरएमपी डॉक्टर को गोली मारी गई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, लेकिन गोली मारने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द कारणों का भी खुलासा हो जाएगा।

About Post Author

You may have missed