कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करेगी RLJP,51 नेताओं को प्रचार करने की दी गई जिम्मेवारी

पटना। बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की RLJP ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वही उन्होंने कहा की कुढ़नी उपचुनाव में RLJP बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता के समर्थन में प्रचार करेगी। इसके लिए पार्टी ने चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। वही मतदाता को BJP के पक्ष में गोलबंद करने के लिए पार्टी के सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस ने इस चुनाव अभियान समिति का गठन किया। वही राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को अभियान समिति के सदस्यों की सूची जारी की। वही उन्होंने बताया कि पशुपति कुमार पारस ने वैशाली सांसद और RLJP केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष वीणा देवी के नेतृत्व में पार्टी के 51 नेताओं को कुढ़नी विधानसभा के सभी पंचायतों में प्रचार अभियान चलाने के लिए पंचायतवार जिम्मेवारी सौंपी है।

वही चुनाव अभियान समिति में मुख्य रूप से MLC भूषण राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, केशव सिंह प्रधान महासचिव, अम्बिका प्रसाद बिनू प्रदेश अध्यक्ष दलित सेना, घनश्याम कुमार दाहा, प्रधान महासचिव दलित सेना, स्मिता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शामिल हैं। वही इसके साथ ही विजय कुमार सिंह महासचिव, रंजीत कुमार प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, पारसनाथ गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष व्यवासयिक प्रकोष्ठ, आकाश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, छात्र रालोजपा, अजय कुमार सिंह महासचिव, अवधेश पासवान, शिवनाथ पासवान, मिथिलेश निषाद, सुरेश सहनी, रामयश कुशवाहा, मृत्युंजय कुशवहा, उपेन्द्र यादव, चंदन गांधी, विकास पासवान, नंद किशोर केसरी, विनय चैधरी सहित 51 नेताओं को कुढ़नी विधानसभा में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक चुनावी अभियान चलाने के लिए पशुपति पारस ने अभियान समिति में जगह दी है।

About Post Author

You may have missed