September 18, 2026

बाढ़ः राजद का सांगठनिक चुनाव संपन्न, राजीव और कृष्ण देव निर्विरोध निर्वाचित

पटना। एटम क्लासेस बाढ़ में राजद के सांगठनिक चुनाव के मद्देनज़र प्रखंड अध्यक्ष बाढ़ एवं बाढ़ नगर के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव कराने हेतु प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी मृत्युंजय यादव एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी उपेंद्र सिंह, बाढ़ नगर के निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण कराया। इस निर्वाचन प्रक्रिया में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजीव कुमार चुन्ना को प्रखंड अध्यक्ष एवं कृष्ण देव पंडित को नगर अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया। बैठक में उमेश यादव, मिथिलेश यादव, जितेंद्र कुमार जीतू , शत्रुघ्न सिंह , श्रीकांत सिंह, अनिल सिंह , प्रमोद कुमार सिंह कारू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस निर्वाचन पर दोनों अध्यक्ष को बधाई दी। राजीव एवं कृष्ण देव ने अपने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि वे राष्ट्रीय जनता दल के नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेंगे एवं कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बनाए रखने में हरसंभव प्रयास करेंगें।

You may have missed