नागालैंड के चुनावी दंगल में उतरेगी राजद और जदयू : 11 सीटों पर लड़ेगी आरजेडी, नीतीश की पार्टी जल्द करेगी घोषणा

पटना। नागालैंड में होने जा रही विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद ने बड़ा निर्णय लिया है। राजद इस चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल यहां अधिक से अधिक 11 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, नहीं तो कम से कम राजद यहां 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात जानकारी खुद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और नागालैंड प्रभारी ने दी है। राजद ने नागालैंड के अध्यक्ष से संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी है। पार्टी अपने संभावित उम्मीदवारों के लिए छानबीन करेगी। इसको लेकर राजद के वरिष्ठ नेताओं की एक टीम बहुत जल्दी ही नागालैंड जाएगी। इस बात की जानकारी खुद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और नागालैंड प्रभारी श्याम रजक ने दिया है। उन्होंने कहा है कि राजद नागालैंड में हर हाल में चुनाव लड़ेगी भले ही वह 6 सीट पर चुनाव क्यों ना लड़े लेकिन चुनाव लड़ने कोई समझौता नहीं होगा। मालूम हो कि हाल ही में नागालैंड राजद के प्रतिनिधिमंडल में पटना आकर पार्टी के लालू यादव के बाद सर्वमान्य नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद यह तय हुआ कि पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी। साथ ही साथ अब इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि खुद तेजस्वी यादव यहां जाकर प्रचार-प्रसार भी करेंगे। हालांकि, यह कब जाएंगे इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।
जदयू संसदीय बोर्ड की बैठक में जल्द लगेगी मुहर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अब नगालैंड में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने बुधवार को नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत किया है। साथ ही चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा भी की है। पार्टी ने कहा है कि बहुत जल्द स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में चुनाव लड़ने वाली सीटों पर चर्चा होगी। इस पर मुहर लगने के बाद उम्मीदवारों के चयन सहित चुनाव प्रचार के विभिन्न पहलुओं को तय किया जायेगा।पार्टी ने नगालैंड में 2018 में कुल 60 सीटों वाले विधानसभा में 14 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। उसमें से एक पर जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा एक सीट पर पार्टी दूसरे स्थान पर,तो बाकी चार में काफी कम अंतर से हारी थी। कुल मिला कर जदयू ने नगालैंड में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी थी।
27 फरवरी को नागालैंड विधानसभा के लिए होगा मतदान, 2 मार्च को नतीजे
बता दे की निर्वाचन आयोग ने बुधवार को त्रिपुरा मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। नागालैंड चुनाव को लेकर अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2023 होगी। वहीं, नाम वापसी की तारीख 10 फरवरी निर्धारित की गई है। जबकि मतदान 27 फरवरी 2023 को किया जाएगा। इसके बाद अगले महीने यानी मार्च में 2 तारीख को वोटों की गिनती होगी।

About Post Author

You may have missed