भाजपा ने टीम का किया विस्तार : युवा चेहरा ऋतुराज सिन्हा बने राष्ट्रीय मंत्री

पटना। भाजपा ने युवा चेहरा ऋतुराज सिन्हा बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय मंत्री बनाया है। रविवार को देश के पांच नेताओं को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रभार दिया है, जिसमें ऋतुराज का भी नाम है। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा चुके ऋतुराज भाजपा के अहम चुनावी रणनीतिकारों में शामिल हैं। चुनाव के समय इन्हें अमित शाह के नवरत्नों में भी शामिल किया गया था। इनके अलावा महाराष्ट्र के विनोद तावडे को राष्ट्रीय महामंत्री, झारखंड की आशा लाकड़ा को राष्ट्रीय सचिव, पश्चिम बंगाल के भारती घोष को राष्ट्रीय प्रवक्ता और शहजाद पुनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
2005 से राजनीति में सक्रिय हैं ऋतुराज
ऋतुराज सिन्हा 2005 से राजनीति में सक्रिय है। ये 2014 लोकसभा चुनाव में फ्रंट लाइन पर काम करते दिखे। इनको कैंपेन कमेटी में बड़ी भूमिका दी गई थी। 2015 में अमित शाह ने प्रचार अभियान समिति के सदस्य के तौर पर दायित्व सौंपा था। 2017 से 2020 के बीच नित्यानंद राय की प्रदेश कमेटी में बतौर प्रदेश पदाधिकारी भी काम कर चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नेशनल कैंपेन कमेटी के सदस्य बनाए गए। इस कमेटी में 8 सदस्य थे। जिसका नेतृत्व अरुण जेटली तब कर रहे थे। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान ऋतुराज सिन्हा भाजपा के मेनिफेस्टो आत्मनिर्भर बिहार के सूत्रधार के तौर पर सामने आए और उन्होंने मेनिफेस्टो में कई सारी ऐसी चीजों को शामिल करवाया, जिससे भाजपा को आम लोगों से कनेक्ट करने में बड़ी मदद मिली, जिसका नतीजा भी निकल कर आया।

About Post Author

You may have missed