PATNA : गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि का जायजा लेने निकले CM नीतीश, गंगा का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजधानी पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का मुआयना किया। वही नीतीश कुमार ने पटना शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा के जलस्तर को देखा और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। बता दे की गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण पटना से भागलपुर तक गंगा अब तेजी से खतरे को निशान को पार कर गई है। वही बक्सर, पटना और हथिदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया हैं। बता दे की मंगलवार को हथीदह में गंगा खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। वही CM नीतीश ने इसी कारण पटना में गंगा का बढ़ता जलस्तर देखा। वही पिछले वर्षों के दौरान पटना में गंगा का पानी शहर के कई इलाकों को डुबोया था। इसी कारण इस बार समय रहते ही CM नीतीश ने स्थिति को सँभालने के लिए मोर्चा थाम लिया है। वही उन्होंने पूरे गंगा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। वही नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। वही मुख्यमंत्री अटल पथ, जे। पी। गंगा पथ होते हुये गांधी घाट गये और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। फिर CM वापस लौटते हुये जे। पी। सेतु तक गये और वहाँ गंगा के बढ़ते जलस्तर का अवलोकन किया।

वही जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि सोन नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है। वही मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली। वही बता दे की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें। वही भ्रमण के दौरान बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ। उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह दिल्लो मौजूद थे। वही संयोग से बिहार के अधिकांश जिलों में कम बारिश होने के कारण सूखा संकट की स्थिति बनी हुई है। वही पिछले सप्ताह ही CM नीतीश ने दक्षिण बिहार के पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई आदि जिलों का हवाई और सड़क मार्ग से निरिक्षण किया था। जिसके साथ ही धान के खेतों को भी देखा था। जहां पानी नहीं मिलने के कारण फसलें बेहद खराब स्थिति में हैं। वहीं अचानक से गंगा नदी का जलस्तर बढना अब बिहार के लिए नई चुनौती बन गया है। वही बिना पर्याप्त बारिश हुए ही राज्य में गंगा जैसी प्रमुख नदी के जलस्तर में ही वृद्धि से सरकार की चिंता बढ़ गई है। वही पड़ोसी राज्यों और हिमालयी इलाकों में हुई बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में वृद्धि को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

 

About Post Author