October 30, 2026

बिजली विभाग की बहाली प्रक्रिया तकनीकी कारणों से स्थगित, 2610 पदों पर होनी थी भर्ती

पटना। बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने 2600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए था। इसके मुताबिक टेक्नीशियन ग्रेड 3, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। लेकिन एक अप्रैल से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी है। तकनीकी कारणों से इसे करीब एक महीने तक स्थगित किया गया है। 15 से 20 दिनों में तकनीकी बाधा को दूर करते हुए अगले महीने से आवेदन लिये जाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होनी थी। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। सबसे पहले इसके लिए रिटन एग्जाम होगी। उसके बाद पास हुए अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा। फिर मेडिकल एग्जाम और असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए गेट स्कोर के बेसिस पर सिलेक्शन होगा।

 

You may have missed