September 24, 2026

जेपी गंगा पथ के शेष निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे CM नीतीश, अधिकारीयों को दिए अहम दिशा-निर्देश

पटना। बिहार में चारों तरफ पुल-पुलियां का जाल बिछाया जा रहा है। खासकर राजधानी पटना में इसका खूब ध्यान रखा जा रहा है। बता दे की प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार आए दिन निर्माण चल रहे सड़क व पुल का निरीक्षण करने पहुच जाते है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना के जेपी गंगापथ पहुंचे। जहां, उन्होंने जेपी गंगा पथ का निरीक्षण किया। साथ ही पदाधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं नीतीश कुमार से पूछा गया कि BJP के लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो रहा है। सरकार अपने काम को सही से नहीं कर रही है। इस सवाल पर भड़कते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अरे छोड़ी बोलने दीजिए, वो सब ऐसे ही बोलता रहता है। हम ध्यान ही नहीं देते हैं। दरअसल, नीतीश कुमार ने कहा कि BJP वाले कुछ भी बोलते रहते हैं। जब मेरे साथ थे तो कुछ भी नहीं बोलते थे। अब कुछ भी अंड बंड बोलते रहता हैं। हम सुनते ही नहीं है। वो लोगों को क्या जवाब देना है। हमको उनलोगों से नहीं मतलब है। वह लोग कुछ भी बोलता है। हम कोई बयान नहीं देते हैं। जैसे-जैसे काम करते जा रहे हैं। वह लोग बोलते जा रहा है।
अगले साल तक तीसरे चरण का काम पूरा
वहीं, गंगा पथ के निरीक्षण के दौरान CM नीतीश ने कहा कि जेपी गंगापथ पुल के दो चरणों का उद्घाटन हो गया है। तीसरे चरण का उद्घाटन भी जनवरी-फरवरी तक हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल तक यह शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से लोगों को और सुविधा मिल जाएगा। सीएम ने कहा कि यह लोग तो तैयारी कर रहे है। लेकिन लग रहा है कि अगले साल के शुरुआती दौर जनवरी-फरवरी में ही तीसरे चरण का भी निर्माण हो जाएगा। और पहले ही दो चरण शुरू हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि वह इसे बनाने के लिए बहुत उत्सुक थे। अब जाकर यह बनकर तैयार हो रहा है। बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश के साथ डिप्टी CM तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

You may have missed