पटना पहुंचे रवि किशन ने महागठबंधन पर किया तीखा हमला, कहा- सीएम नीतीश ने बिहार को बर्बाद कर दिया है

पटना। कुढ़नी उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसमें एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के लिए कुढ़नी गए थे। इस बीच आज फेमस अभिनेता और सांसद रवि किशन पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुढ़नी में हम जीत रहे हैं। रवि किशन ने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के साथ जब नीतीश कुमार चलते थे, तब के बिहार में और अब के बिहार में काफी अंतर है। बिहार नीतीश कुमार की गलती की सजा भुगत रहा है। सभी उद्योगपति बिहार से पलायन कर रहे हैं। बिहार में फिर से 1980-90 का दौर शुरू हो गया है। सभी बड़े परिवार बिहार छोड़कर जाने लगे हैं। बिहार की स्थिति इतनी दयनीय होगी, हमने कभी सोचा नहीं था। घर से लोग शाम 7 बजे के बाद निकलना छोड़ दिए हैं। यह स्थिति नीतीश कुमार के चलते आई है। फिर से बिहार 20 साल पीछे चला गया है। कल सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव कुढ़नी प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के लिए प्रचार-प्रसार किया। जब सीएम ने अपना संबोधन शुरू किया, उस दौरान CTET और BTET अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया।

About Post Author

You may have missed