भागलपुर में शादी समारोह में दूल्हें के घोड़ा रथ ने दर्जनों दुकान को कुचला, भगदड़ मचने से कई घायल
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिलें सुलतानगंज थाना क्षेत्र के समीप शादी समारोह में शामिल होने के लिये घोड़ा रथ जाने के दौरान रथ का घोड़ा चार पहिया वाहन के हॉर्न की आवाज से अपना संतुलन खो दिया और दर्जनों दुकान को रौंदते हुये एक व्यक्ति को घायल कर दिया। वही देखते ही देखते भगदड़ का माहौल हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए। वही ग्रामीण मो ईजराईल ने बताया कि सुल्तानगंज के कोलगामा में शादी समारोह मे हम लोग सपरिवार आए हुए थे तभी बैंड बाजे की आवाज हो रही थी लोग गानों पर झूम रहे थे। तभी चार पहिए के हॉर्न की आवाज सुनकर दूल्हा गाड़ी का घोड़ा अपना आपा खो दिया। आवाज सुनते ही दर्जनों दुकान को रोंदते हुये एक व्यक्ति को घायल कर दिया है। उसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके चलते कई लोग घायल भी हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक है।
घायल युवक कोलगामा गाँव के श्रवण कुमार बताया जा रहा है। जो बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहा था तभी ब्लॉक के समीप घोड़ा रथ ने दर्जनों दुकान को रौंदते हुए साईकिल सवार युवक को घायल कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल युवक को ईलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया जहां उसकी इलाज चल रही है। घटना कि जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।