PATNA : दानापुर में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पटना। पटना के दानापुर में एक 14 वर्ष की स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना है। कोई भी व्यक्ति इस मामले में कुछ भी बताने से बचते नजर आ रहे हैं। दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव घीमन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 14 वर्ष की एक स्कूली छात्रा शुक्रवार को सुबह बाजार के लिए निकली थी। इसी क्रम में पास के ही एक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसे दूसरे जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़ित लड़की ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी दानापुर थाने को दी। दानापुर थाना में मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव धीमन ने बताया कि पीड़िता की उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में यह बताया है कि उसके साथ एक व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद शुक्रवार को उसका 164 का बयान दानापुर व्यवहार न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा।

About Post Author

You may have missed