मधुबनी में सामने आया शादी का झांसा देकर रेप का मामला, आरोपी और माता-पिता पर FIR दर्ज

बिहार। मधुबनी जिला के खजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में प्यार का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की की उम्र 26 वर्ष है। वहीं, लड़का महज 18 वर्ष का है। पूरा मामला पहले मुलाकात, फिर प्यार और उसके बाद धोखे की कहानी है। लड़की ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर लड़के व उसकी मां और पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि वह मधुबनी जिला अंतर्गत रूद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। करीब 8 माह पूर्व मधुबनी स्थित होटल वाटिका में व्यास जी के एक प्रोग्राम के दौरान खजौली थाना क्षेत्र के भकुआ गांव निवासी अशर्फी सिंह के पुत्र रामप्रवेश कुमार से मुलाकात हुई।

इसी दौरान रामप्रवेश ने मोबाइल नंबर लिया। मोबाइल पर लगातार प्यार-मुहब्बत की बात करने लगा। वह वृंदावन में एक धार्मिक संस्था से जुड़ी है। वहीं पर एक किराए की मकान में रहती थी। एक दिन रामप्रवेश कुमार रजामंदी से वृंदावन पहुंचा। करीब एक माह तक शादी का प्रलोभन देकर कई बार दुष्कर्म किया। आचनक एक दिन वहां से कहीं फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह उसे खोजते-खोजते करीब एक माह पूर्व ही उसके घर खजौली थाना क्षेत्र के भकुआ गांव पहुंची। वहां ग्रामीणों ने पीड़िता को उसके घर पर रखवा दिए। आरोपित के पिता अशर्फी सिंह बराबर कहते थे कि रामप्रवेश को आने दो शादी करवा देंगे। वहीं, उसकी मां वीणा देवी ने 22 जनवरी को मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़की को मेडिकल जांच व बयान के लिए मधुबनी भेजा गया है।

About Post Author

You may have missed