पश्चिम चंपारण में दो सगी बहनों का अपहरण के बाद रेप, आर्केस्ट्रा में बेचा

पश्चिम चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण में दो सगी नाबालिग बहनों का ना सिर्फ अपहरण किया गया, बल्कि दोनों से गंदा काम करने के बाद उन्हें ऑर्केस्ट्रा में बेच दिया गया। यह पूरा मामला धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। जहां कुछ बदमाशों ने पहले दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण किया गया। उसके बाद दोनों के साथ गंदा काम करने के बाद उन्हें ऑर्केस्ट्रा में बेच दिया गया। यहां भी उसके साथ गलत काम को अंजाम दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते 23 जून की रात में दोनों सगी बहनें शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसके बाद वे घर नहीं लौटीं। हमलोग उसे ढूंढ़ रहे थे। तभी अपहरणकतार्ओं ने 29 जून को फोन कर कहा कि आपकी बेटियां सुरक्षित हैं, घबराएं नहीं। दोनों जल्द लौट आएंगी। तब हम लोग दोनों के लौटने का इंतजार करने लगे।

वहीं, 19 जुलाई को फोन कर कहा कि दोनों नहीं लौटेगी। परिजनों ने दोनों नाबालिगों के अपहरण की एफआईआर 20 जुलाई को दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के फोन लोकेशन के आधार पर आॅक्रेष्ट्रा में छापेमारी की और दोनों किशोरियों को वहां से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि हम दोनों को कुछ युवकों ने बहलाकर अगवा कर लिया। कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद ऑर्केस्ट्रा में बेच दिया। यहां कई लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। इधर, इस मामले में दोनों युवतियों के बयान के आधार पर ऑर्केस्ट्रा संचालिका ज्योति कुमारी और अपहरण करनेवाले दोनों आरोपी सागर कुमार व सोनू कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया। फिलहाल सभी के विरूद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

You may have missed