October 16, 2026

पटना में पीयू प्रोफेसर के घर लूट : बुजुर्ग दंपती को घर में अकेले देख बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषण व 35 हजार कैश लेकर अपराधी फरार

पटना। राजधानी में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। पुलिस एक गुत्थी को सुलझाती भी नहीं की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे दे रहे हैं। वही, यह ताजा मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से सामने आया है, अपराधियों ने पीयू के प्रोफेसर के घर से लाखों रुपए की संपत्ति लूट ली। वही यह पूरी घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के पुस्तकालय लेन का है। मिली जानकारी अनुसार, घर में केवल बुजुर्ग दंपती थे। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। दंपती के मुताबिक वो लोग सो रहे थे। इस दौरान दरवाजे को खटखटाते हुए आवाज आई खोलो… दंपती को लगा कि परिवार के सदस्य आए हैं। वही इसके बाद जैसे ही दरवाजा खोला, करीब 7 की संख्या में लोग घर के अंदर घुस गए। सभी ने नकाब पहन रखा था। घर के सामान को फेंकते हुए दो बैग अपने साथ लेकर निकल गए। वहीं, घटना कि सूचना मिलने के बाद सुबह में घर की छोटी बहू ज्योति सिंह पटना पहुंची। वो शादी में रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। ज्योति सिंह ने बताया कि घर के सारे सामान बिखेर दिया गया है। वही गोदरेज के दरवाजे को तोड़कर कैश और गहने को भी लूट लिया गया है। घर से करीब 35 हजार कैश व करीब 11 लाख की आभूषण गायब है। घर में मौजूद बुजुर्ग वर्धमान सिंह ने बताया कि ‘हमलोग सोए हुए थे। रात करीब 2:30 बजे के करीब आवाज दिया गया कि खोलिए दरवाजा। हमलोगों को लगा कि हमारे लड़के आए हैं, या कोई परिचित ही है। दरवाजा खोलते ही अज्ञात लोग घर के अंदर घुस गए। मैं घबरा गया। कुछ नहीं कर पाया। वही इसके बाद पूरे घर को खंगाल दिया गया। वे जमीन का दस्तावेज ढूंढ रहे थे। वही इस घटना के बाद कदमकुआं थाने की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may have missed