बक्सर में जिस्म फिरोशी धंधा का भंडाफोड़ : आपत्तिजनक हालत में 18 जोड़े लड़के और लड़कियां गिरफ्तार, 3 होटलों संचालक नपे   

बक्सर। बिहार के बक्सर जिलें में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मुख्यालय DSP के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने शराब की छापामारी करने पहुंची थी। लेकिन होटलों में कई जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। वही इसके बाद तुरंत सदर SDO को सूचना देकर बुलाया गया और 18 जोड़ी लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। बता दे की इनकी गिरफ्तारी 3 अलग-अलग होटलों से हुई है। पुलिस ने होटल के संचालक को भी धर दबोचा है। सदर DSP गोरख राम ने बताया कि शराब की सूचना मिलने के बाद छापेमारी शुरू की गई थी। लेकिन होटलों में शराब के जगह आपत्तिजनक हालत में कई जोड़े पकड़े गए। वही इस रेड में नगर थाना, एससी-एसटी थाना और महिला थाना के पुलिस मौजूद थे। होटल में लड़के और लड़कियों को इस हाल में देख पुलिस भी चौंक गई। वही सदर SDO धीरेंद्र कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने 3 होटलों से 18 जोड़े लड़के-लड़की के साथ-साथ तीनों संचालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वही इस मामले को लेकर सदर SDO ने बताया कि जिन-जिन होटलों में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। उन सभी होटलों को सील कर दिया जाएगा। सभी लड़के और लड़की अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

About Post Author

You may have missed