पटना में जिस्मफिरोशी धंधे का खुलासा : 3 लड़की समेत दो युवक गिरफ्तार, बंद कमरे में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

पटना। बिहार में एकबार फिर जिस्मफिरोशी धंधे का बड़ा खुलासा हुआ है। पटना पुलिस ने छापा मारा तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर शर्म से आंखें झुक गई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।दरअसल, यह पूरा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा के न्यू महावीर नगर का है। पटना पुलिस ने छापेमारी कर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु DSP ने छापेमारी कर मौके से 3 युवतियों समेत 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। वही इस जिस्मफिरोशी धंधे के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वही पटना पुलिस को छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इस रैकेट को एक महिला व उसका पति मिलकर संचालित कर रहे थे लेकिन पुलिस के छापे के बाद सारे राज से पर्दा उठ गया है।

 

You may have missed