प्रचारजीवी पार्टी है भाजपा, 2024 में लगेगा झटका : राजीव रंजन

पटना। भाजपा पर हमला करते हुए JDU के राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने आज कहा कि अपने मौजूदा नेताओं के कारण भाजपा आज पूरी तरह प्रचारजीवी पार्टी बन चुकी है। इनका दिन प्रचार के लिए एजेंडा तय करने से शुरू होता है और शाम अगले दिन के लिए मुद्दा खोजने पर समाप्त होती है। झूठ की दुकान बन चुकी यह पार्टी काम में नहीं बल्कि लोगों को बरगला कर चुनाव जीतने में यकीन रखती है। लेकिन 9 वर्षों में कोई वादा पूरा नहीं करने से इनकी असलियत जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि केवल प्रचार पर आश्रित रहने के कारण अब भाजपा का संगठन चरमराने लगा है। खाली बैठे नेताओं के कारण इनकी पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी चरम पर है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश चुनाव में खुद प्रधानमन्त्री मोदी को वोटों के लिए जनता के नाम चिट्ठी जारी करनी पड़ रही है। वहीं बिहार की कमान उन्होंने सीधे गृहमंत्री अमित शाह व अध्यक्ष जेपी नड्डा को थमा रखी है। यह बताता है कि पार्टी नेताओं पर अब प्रधानमन्त्री मोदी भरोसा भी डगमगा चुका है। जदयू महासचिव ने आगे कहा कि याद करें तो 2014 में भी यह लोग झूठे प्रचार के दम पर ही सत्ता में आये थे। तब से लेकर आज तक इनका पूरा दिन आंकड़ों की बाजीगरी के सहारे अपने झूठ को सच साबित करने में लगा रहता है। भाजपा के वादे याद दिलाते हुए JDU नेता ने कहा कि इन्होने वादा किया था किया था 2022 तक हर किसान की आमदनी दुगनी हो जायेगी, लेकिन उलटे इनके राज में किसानों की हालत और बदतर हो चुकी है। इसी तरह इन्हों मध्य वर्ग के लोगों को भी आय बढ़ाने का सपना दिखाया था, लेकिन बढ़ी मंहगाई और घटी आमदनी के कारण उनका जीवन भी और संकटों से घिर चुका है। उन्होंने आगे कहा कि इतने वर्ष बीतने के बाद भी सब की हालत जस की तस है। उन्होंने आगे कहा कि लोग इनसे सवाल न पूछे इसीलिए यह प्रचार के जरिये के जरिये लोगों को बेफिजूल के मुद्दों में उलझाये रखते हैं। लेकिन अब इनका खेल जनता जान चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में उनका सफाया तय है।

About Post Author

You may have missed