न्याय यात्रा के यूपी आगमन से पहले प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। ऐसे में प्रियंका गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शुक्रवार को शामिल नहीं होंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी कुछ दिन में सही होने के बाद ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी। गुरुवार को यह यात्रा सासाराम में थी। इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा मोहनिया होते हुए चंदौली में प्रवेश करेगी। प्रियंका गांधी को चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में यात्रा की अवधि में कटौती नहीं की गई है। यह यात्रा यूपी में 8 दिनों तक रहने वाली है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में 16-21 फरवरी तक और फिर 24-25 फरवरी तक रहने वाली है। जयराम रमेश ने कहा कि 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम का दिन है। साथ ही 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी। इससे पहले शुक्रवार को यात्रा बिहार के सासारम और मोहनिया पहुंची। इसके बाद यह यात्रा मोहनिया से होते हुए चंदौली में प्रवेश करेगी और फिर आगे की यात्रा शुरू होगी। स्वस्थ होने के बाद प्रियंका गांधी भी इस रैली में शामिल होंगी। बता दें कि शुक्रवार को इस यात्रा में शामिल होने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव भी सासाराम पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने खुली जीप में सवार होकर रैली की। इस दौरान तेजस्वी यादव जीप चला रहे थे, वहीं राहुल गांधी बगल की सीट पर बैठे हुए थे। बता दें कि जीप के पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बैठी हुईं थीं। इस दौरान दोनों नेताओं को देखने के लिए भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे। दोनों नेताओं ने समर्थकों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। बता दें कि इस बीच राहुल गांधी का एक बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल गांधी की यात्रा आज बिहार से उत्तर प्रदेश में शामिल होगी। यात्रा के यूपी में प्रवेश को देखते हुए चंदौली के सैयदराजा में एक सभी भी होने वाली हैं। इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है,मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं। बिहार के मोहनिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं ने मोहब्बत की दुकान खोलो और लोगों को जोड़ो। हम सब मिलकर बीजेपी के लोगों द्वारा फैलाई गई नफरत के खिलाफ लड़ेंगे और हम जीतेंगे। यह नफरत का देश है। ये प्यार और भाईचारे का देश है। आपके खून में, आपके डीएनए में नफरत नहीं है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वो विकास विरोधी सरकार है। बीजेपी के लोग नफरत फैलाते हैं। हम लोग मिलकर एक साथ इनके खिलाफ लड़ेंगे। ये देश नफरत का देश नहीं है। आपके डीएनए में नफरत और भाईचारा है। मैंने किसानों- मजदूरों और युवाओं से पूछा कि आखिर देश में ऐसा माहौल क्यों है? सभी ने कहा कि नफरत का कारण डर है और डर का कारण अन्याय है।

About Post Author

You may have missed