प्रदेश भाजपा को गर्त में धकेल दिया है सुशील मोदी ने,हिंद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

पटना।हिंद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार ने कल बिहार विधानसभा में एनपीआर तथा एनआरसी के मुद्दों पर पारित विधेयक पर भारतीय जनता पार्टी की खामोशी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार में भाजपा को किन्नर की भूमिका में ला खड़ा कर दिया है। हिंद कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि यह कितना अचंभित करने वाला तथ्य है कि जिस प्रदेश में भाजपा के सहयोग से सरकार चल रही हो,वहां की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में तैयार एनपीआर के मसौदे पर कार्य करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए इससे बड़ी शर्म की क्या बात हो सकती है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में तैयार एनपीआर के प्रावधान भाजपा शासित प्रदेश में ही लागू नहीं होंगे। हिंद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि विगत 20 वर्षों से सिर्फ अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी प्रदेश में भाजपा की हर मोर्चे पर बलि चढ़ाते आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा का एनसीआर पर खामोश हो जाना प्रदेश में भाजपा के समर्थकों को निराशा के गर्त में धकेलने जैसा है।हिंद कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में भाजपा समर्थकों का एक बड़ा वर्ग यह मान बैठा है कि जब तक सुशील मोदी जैसे अवसरवादी तथा स्वार्थलोलुप नेताओं को पार्टी के प्रदेश का बागडोर मिलता रहेगा, तब तक पार्टी राज्य में अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो सकती।उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश की सबसे बड़ी पार्टी को बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कदमों पर समर्पित कर डाला है।

About Post Author

You may have missed