पोलिटिकल वार-शहर के मुख्य स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर बिहार कांग्रेस ने खोल दिया एनडीए का पोल,आम जनता में कौतूहल

पटना।बिहार के राजनीतिक सरगर्मियां में तापमान को बढ़ाते हुए प्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर बिहार में एनडीए गठबंधन पर पोस्टर अटैक किया है।राजधानी के मुख्य स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर लगाकर कांग्रेस ने भाजपा-जदयू गठबंधन की पोल खोलने का प्रयास किया है।इस बार अनोखे तरीके के पोस्टर लगाकर कांग्रेस ने आम जनता को यह बताने की कोशिश की है की किस प्रकार बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के मौत प्रकरण पर राजनीति की जा रही है।कांग्रेस ने अपने पोस्टर में सुशांत सिंह राजपूत के बड़ी सी तस्वीर लगाते हुए नीचे लिखा है। ‘बिहार में हर मोर्चे पर फेल एनडीए की सरकार अब तुम ही सहारा’ पोस्टर में सुशांत राजपूत की मौत को एनडीए के द्वारा अपने पक्ष में की जा रही राजनीति का जरिया बताया गया है।पोस्टर में कांग्रेस ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि देवेंद्र फडणवीस पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के भाषण के साथ भाजपा सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे को न्याय के बजाय राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रही है। बिहार कांग्रेस के पूर्व सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय तथा कांग्रेस नेता वेंकटेश रमन के द्वारा पटना के विभिन्न सड़कों पर इन पोस्टरों को लगवाया गया है।कांग्रेस द्वारा लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग में एक तरफ बेशर्मी की हद शीर्षक लिखा हुआ है। जिसके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के कार्टून बने हुए हैं।जिसमें कांग्रेसी द्वारा बताया गया है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के 47 बड़े शहरों में पटना सबसे अधिक गंदा घोषित किया गया है।जबकि यहां सांसद, विधायक,मेयर,शहरी विकास मंत्री,वित्त मंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा मुख्यमंत्री सभी एनडीए के हैं।बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय तथा कांग्रेस नेता वेंकटेश रमण के द्वारा लगवाए गए इन पोस्टरों ने प्रदेश के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है।कांग्रेस के द्वारा किए गए पोस्टर अटैक का एनडीए किस प्रकार जवाब देती है।इसका इंतजार रहेगा बहरहाल प्रदेश कांग्रेस के द्वारा राजधानी के इनकम टैक्स गोलंबर,बोरिंग रोड,बेली रोड आदि स्थानों पर लगाए गए इन पोस्टरों ने आम जनता के अंदर राजनीति के कौतूहल उत्पन्न करने का काम किया है।

About Post Author