October 16, 2026

वैशाली में शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, अपराधियों ने होमगार्ड का राइफल छीना

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब बदमाशों ने हमला कर दिया। साथ ही होमगार्ड जवान से बदमाशों ने उनकी राइफल छीन ली। शराब पकड़ने गई पुलिस टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस वजह से पुलिस की टीम घबरा गई और पुलिस को किसी तरह वहां से जान बचाकर निकलना पड़ा। हालांकि, छीनी गई राइफल को पुलिस ने 15 मिनट के अंदर ही बरामद कर लिया। यह पूरा मामला जिले के महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर मानिकपुर पंचायत के अख्तियारपुर गांव का है। यहां एएलटीएफ की टीम शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के खिलाफ पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने गई थी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में यहां शराब छुपा कर रखा गया है। इस सूचना के बाद पुलिस यहां पहुंची थी। बता दें कि पुलिस छापेमारी के बाद लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। साथ ही होमगार्ड जवान से राइफल को छीन लिया गया। लेकिन, पुलिस ने इसे बरामद कर लिया। इसके अलावा कार्रवाई करने हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पुलिस ने तुरंत महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन को दी। इसके बाद सुरभ सुमन भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत ही जवाबी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस की राइफल को भी बरामद किया। फिलहाल, पकड़े गए आरोपी के बारे में पुलिस ने विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

You may have missed