रोहतास में शराबियों ने पुलिस टीम पर किया हमला; पत्थरबाजी से 2 पुलिसकर्मी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले की में शराबियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। दरअसल, पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शराबियों को गिरफ्तार किया था। रोहतास जिले के शाहपुर में शराबियों के इस हमले से नौहट्टा पुलिस पुरी नतमस्तक बनी रही और शराबियों के बुलंद हौसले ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। शराबियों के पत्थरबाजी से 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायल जवानों में एक एसआई भी बताए जा रहे हैं। शराबियों ने नौहट्टा पुलिस पर हमला कर पकड़े गए शराबियों को छुड़ा लिया। हालांकि नौहट्टा थानाध्यक्ष सूचना मिलने पर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस की अगली करवाई भी जारी है। घायलों में एसआई इश्वरी प्रसाद और अमोद झां को प्राथमिक उपचार के बाद रेफ़र किया गया है। पुलिस ने मामले में नामजद के साथ 50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया है। हैरानी की बात तो ये है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद शराबियों द्वारा पुलिस को बार-बार चुनौती दी जा रही है।

About Post Author

You may have missed