मगन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की रची थी मौत की साजिश, दो गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के खुसरूपुर में मगन यादव नामक व्यक्ति की हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कहा की यह हत्या मृतक की पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिल कर रची थी। वहीं, पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पिछले कुछ दिन पहले खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगन यादव नामक व्यक्ति की हत्या मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों ने गोली मारकर कर दी थी। वही इस घटना में मगन यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। हालांकि, आज हत्या के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। वही इस मामले की जानकारी देते हुए फतुहा DSP सियाराम यादव ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले मगन यादव नामक व्यक्ति की खुसरूपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। जिसमें मृतक मगन यादव की पत्नी और उसका प्रेमी उदय यादव शामिल है। जोकि पंडारक का रहने वाला है। DSP सियाराम यादव ने बताया कि मगन यादव की पत्नी ने अपने प्रेमी उदय यादव के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। वही उन्होंने बताया कि मृतक पति के द्वारा बार-बार अपनी पत्नी को इस विषय पर बोला करता था। जिसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी उदय यादव के साथ मिलकर पति मगन यादव की हत्या की साजिश रच डाली। जिसके बाद उदय यादव ने अपने साथी के साथ पहुंचकर खुसरूपुर में ही मगन यादव की हत्या कर दी। फिलहाल इस मामले में एक देशी कट्टा सहित एक कारतूस भी बरामद किया गया है। खुसरूपुर थाना अध्यक्ष चंद्रभानु सहित उनकी टीम ने इस केश का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर दिया है।

About Post Author

You may have missed