PMC की नई पहल : सभी वार्डो में चलाया जाएगा चकाचक अभियान, निगम कर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंग

पटना। पटना नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर जागरुकता अभियान चलाएगा। वही इस अभियान मामले की जानकारी देते हुए पटना नगर निगम आयुक्त ने बताया कि पटना शहर को गारवेज फ्री सिटी बनाने के लिए लोगों को नगर निगम जागरूक करेगा। वही पटना के 630 GVP पॉइंट को चिन्हित कर कचड़ा मुक्त किया जाएगा। साथ ही राजधानी को स्वच्छ और चकाचक बनाने के लिए निगम चकाचक अभियान चलाएगा।
सभी वार्डो में 1 हफ्ते तक चलेगा अभियान
वही GVP पॉइंट पर निगम की ओर से कई कार्यक्रम होंगे। इस दैरान कचरा पॉइंट पर बेसमय कचड़ा फेंकने वालो से निगम सख्ती से पेश आएगा। वैसे लोगों या संस्थानों से जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं निगम आयुक्त ने बताया कि मॉनसून से पहले ही मानसून के होने वाले जलजमाव से निपटने के मुक्कमल तैयारी कर ली गई है। मानसून से पहले ही बायपास नाला की सफाई हो रही है, बादसाही पाइन के उड़ाही का कार्य की इसी माह शुरू कर दिया जाएग। वही पटना निगम आयुक्त ने बताया कि शहर के सभी नालों की हो रही है सफाई। मानसून से पहले शहर के मेनहोल और कैच पीट में 92 प्रतिशत की सफाई हो गयी है। दूसरी ओर संवाददाता सम्मेलन के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम अपने कर्मियों के क्षमता को और अधिक विस्तार देने के लिए मिशन चकाचक अभियान के तहत निगम में कार्यरत वाहन चालकों और हेल्पर को नगर निगम के महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित है, दो दिवसीय ट्रेनिंग यूनिसेफ एवं जीआईजेड के सहयोग से ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाने जा रहा है। वही इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के बाद नगर निगम में कार्यरत वाहन चालक को और हेल्पर की कार्य क्षमता और विधि आएगी। वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त बताते हैं कि पटना पुल निगम से अनुरोध करके पटना नगर निगम में पटना जंक्शन के सामने स्थित पुल के नीचे का परिचय ले लिया है और अब पटना नगर निगम आने वाले दिनों में पटना जंक्शन के सामने वाले पुल के नीचे वाले स्थानों के सौंदर्यकरण के कार्य में जुट जाएगा।

About Post Author

You may have missed