प्रधानमंत्री ने एक बार फिर बिहारवासियों को निराश किया : प्रवीण कुशवाहा

पटना। बिहार कांग्रेस ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा नहीं करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की है। एआईसीसी के सदस्य और पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह एनडीए की सरकार है, बावजूद राज्य सरकार के बार-बार अनुशंसा के बावजूद प्रधानमंत्री बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए। आज उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा करेंगे, लेकिन उन्होंने एक बार फिर बिहारवासियों को निराश किया। श्री कुशवाहा का कहना था कि विशेष राज्य की मांग अनावश्यक नहीं की जा रही है, बिहार कई वर्षों से पिछड़ा राज्य है। यह नीति आयोग की रिपोर्ट में भी आ चुकी है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से देश को भी फायदा होगा।
वहीं प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि तेल और गैस के दाम बढ़ने से देश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी चरम पर है। किसान दिन प्रतिदिन और गरीब होते जा रहे हैं। भाजपा हमेशा से देश के पूंजीपतियों के लिए काम करती रही है। पूरा देश भाजपा शासन काल में त्राहिमाम कर रहा है। वहीं भाजपा धर्म और जाती की राजनीती कर देश के लोगों कों गुमराह कर रही है।

About Post Author

You may have missed