19 महीनें में 31 फीसदी सस्ता हुआ कच्चा तेल फिर भी नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम : उमेश कुशवाहा

पटना। बिहार प्रदेश जदयू के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विगत 19 महीनों में कच्चा तेल 31 फ़ीसदी सस्ता हुआ है मगर भारत में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं आई है। कुशवाहा ने आगे कहा कि बीते सिर्फ 6 महिनों में तेल कंपनियां 47,000 करोड़ रूपये का मुनाफा कमा चुकी है और यह सारा पैसा देश के आम आदमी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है, उन्होंने देश के गरीबों की कोई चिंता नहीं है। केंद्र सरकार व तेल कंपनियों के बीच साठगांठ के कारण देश का आम आदमी आर्थिक मार झेल रहा है। कुशवाहा ने आगे कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन का झांसा देकर देश की भोली-भाली जनता को ठगने और छलने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल-डीजल की किमतें अन्य वस्तुओं की भी कीमतों को सीधा प्रभावित करता है। आज देश में बेतहाशा महंगाई का मुख्य कारण केंद्र सरकार की नाकामी है। कुशवाहा ने कहा कि जो सरकार अपने देश की जनता की परेशानी और पीड़ा नहीं समझ सकती है उस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनता को अगर महंगाई और बेरोजगारी के चंगूल से मुक्त करना है तो हमें देश को भाजपा मुक्त बनाना होगा। देश की जनता अब भारतीय जनता पार्टी और उनके खोखले वादों से ऊब चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार केवल चंद महिनों की मेहमान है। जनता अब भाजपा की वापसी नहीं चाहती है।

You may have missed