सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से मांगा तलाक, 26 मई को आरा के फैमिली कोर्ट में होगी सुनवाई

पटना। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह से कोर्ट में तलाक मांगा है। वही ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा हैं की पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए आरा कोर्ट में अर्जी दी है। आरा फैमिली कोर्ट में गुरुवार को सुपर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पहुंची लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंच सके हैं। कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने दी है। कोर्ट में दी गई तलाक की अर्जी के आलोक में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट में पहुंची थीं लेकिन गुरुवार को खुद पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचें। आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह की पत्नी की पेशी हुई जिसके बाद जज ने 26 मई को पेशी की अगली तारीख रखी है। बता दे की पवन सिंह की ये दूसरी शादी है। पहली पत्नी नीलम की मौत के बाद पवन बेहद अकेले पड़ गए थे। इस दौरान पवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह से भी खूब जुड़ा लेकिन इस बीच पवन सिंह ने ज्योति सिंह नाम की लड़की से दूसरी शादी की थी।
ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह के ऊपर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
इस शादी के बाद अक्षरा और पवन सिंह का विवाद मीडिया में काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था और अक्षरा सिंह ने कई संगीन आरोप पवन सिंह पर लगाया था। पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी की जरूर थी हालांकि पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति को कहीं भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म या पार्टियों में पवन सिंह के साथ नहीं देखा जा सकता था। दूसरी शादी के भी टूटने की वजह क्या है, ये तो स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलु से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देने वाले पवन सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। 8 मार्च 2015 को मुंबई के अंबोली स्थित फ्लैट में पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। वही अब कहा जा रहा अगली तारीख में पवन सिंह को कोर्ट के अंदर हाजिर होना होगा। ज्योति सिंह पिछले कई महीने से अपने मायके में रह रही हैं। पवन सिंह से उनका कोई लेना देना नहीं है। ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के ऊपर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया हुआ है।

About Post Author

You may have missed