राजीव नगर का दबंग भूमि माफिया सुनील सिंह गिरफ्तार,नीरज सिंह समेत कई अन्य अभी फरार

पटना।पटना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पटना के राजीव नगर थाना में राजीव नगर,केसरी नगर तथा पटेल नगर के जमीनों पर दबंगई करने वाले बड़े भू माफिया सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।सुनील सिंह को पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी से पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। गत दिनों राजीव नगर थाना क्षेत्र में आवास बोर्ड की जमीन पर हुए गोलीबारी तथा अन्य मामलों में पटना पुलिस को सुनील सिंह की तलाश थी। जमीन का कॉपरेटिव चलाने वाले दबंग भूमि माफिया से राजीव नगर तथा दीघा के भूखंड धारी आक्रांत थे। दबंग भूमि माफिया सुनील सिंह राजीव नगर के दबंग सत्यनारायण सिंह का पुत्र है।विगत अर्से से सुनील सिंह का अपने चचेरे भाई दबंग नीरज सिंह के साथ अदावत चल रही है।नीरज सिंह भी पुलिस की नजरों में फरार है। भूमि माफिया सुनील सिंह के पिता भी जमीन कब्जा केस में जेल में बंद है।आज राजीवनगर थाना की पुलिस ने भूमि माफिया सुनील सिंह को मजिस्ट्रेट कॉलोनी आशियाना नगर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके ऊपर राजीवनगर थाने में कई मामले दर्ज हैं। सुनील सिंह पर जमीन के एवज में रंगदारी जमीन कब्जा तथा जमीन कब्जा के लिए आतंक फैलाने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार दबंग सुनील सिंह राजपूत करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बताया जाता है। सुनील सिंह की पत्नी रीता सिंह कांग्रेस नेत्री है। सुनील सिंह लंबे समय से जमीन कब्जा करने का सिंडिकेट राजीवनगर, केशरीनगर, नेपालीनगर मुहल्ले में चलाता था। सुनील सिंह पर जबरन जमीन कब्जा के कई आरोप हैं राजीव नगर थाना क्षेत्र के कई भूखंडों पर सुनील सिंह पर खरीददारों से जबरन उगाही करने का आरोप है।  पिछले सप्ताह राजीव नगर थाना क्षेत्र में आवास बोर्ड के सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दिनदहाड़े दो गुटों के बीच कंचनपुरी में गोलीबारी हुई थी। इस मामले में आवास बोर्ड के एसडीओ प्रकाश चंद्र राजू ने थाने में भू-माफिया सुनील सिंह सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। आवास बोर्ड के प्राथमिकी के बाद पटना पुलिस ने जांच आरंभ की। पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा के आदेश पर एएसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में टीम गठित हुई थी। गोलीबारी के दिन से ही पुलिस टीम नामजद अपराधियों के गिरफ्तारी में जुटी थी। शुक्रवार की देर शाम थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने छापेमारी कर मजिस्ट्रेट कालोनी मोड़ से भू-माफिया सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञातव्य हो कि सुनील सिंह वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है।सुनील सिंह पर पहले से के संगीन मामले लंबित है।राजीव नगर के आवास बोर्ड जमीन पर हुई गोलीबारी मामले में नीरज सिंह समेत कई अन्य अब तक फरार हैं।

About Post Author

You may have missed