छठ के मद्देनजर राजधानी के प्रमुख घाटों का दौरा किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने आज पटना के विभिन्न घाटों का दौरा कर घाटों की स्थिति का जायजा लिया। छठ पर्व के मद्देनजर कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने छठ के लिए तैयार विभिन्न घाट को जाकर निरीक्षण किया। अच्छे से मुआयना कर घाट के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग को जारी किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने कहा कि छठ व्रत में छठ व्रती बड़े नियम निष्ठा एवं पवित्रता से इसे मनाते हैं। डॉक्टर ने कहा कि छठ व्रत ऋतु परिवर्तन का भी द्योतक है।उन्होंने लोगों को छठ पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों सेवाभाव में विश्वास रखते हैं। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडे,प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर,पूर्व युवा अध्यक्ष कुमार आशीष,एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह, जमाल अहमद एवं भल्लू जी साथ में थे।

About Post Author

You may have missed