September 22, 2026

PATNA : कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी ब्रांडेड शराब बरामद, एक गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ। पटना के गौरीचक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए बहुआरा गांव के सरकारी स्कूल के पास तलाशी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में विदेशी ब्रांडेड शराब बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने शराब के साथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
थाना अधयक्ष लालमणि दुबे के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी बहुआरा गांव से एक कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर तस्कर कहीं जा रहा है। पुलिस ने कार को घेरकर तलाशी ली तो उसमें से 266 बोतल में भरा करीब 80 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। गिरफ्तार शराब तस्कर जितेंद्र कुमार भी इसी गांव का रहने वाला है, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

You may have missed