September 22, 2026

PATNA : होली की रात अपराधियों ने विकास को गोलियों से भून डाला था, तीन दिन बाद हारा जिंदगी की जंग

पटना। बुद्धा कॉलोनी थाने के समीप होली की रात राजापुल निवासी विकास कुमार बुलेट से किसी साथी के साथ जा रहा था कि हत्या की नीयत से अपराधियों ने निशाना बनाकर छह गोलियां दाग दी थी। इनमें से तीन गोली विकास के पेट में और एक गर्दन में जा फंसी। उसे गंभीर स्थिति में पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 28 घंटों के बाद गर्दन में फंसी गोली निकाल ली गई मगर गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। अस मामले में कुख्यात अपराधी शंकर गोप के गुर्गे शत्रु सहित अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वारदात के बाद से अपराधी फरार बताए जाते हैं। इधर, विकास की मौत के बाद उसके स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी विकास को नहीं, बल्कि उसके भाई रंधीर की हत्या करने वाले थे। लेकिन अपराधियों को पहचानने में गलती हो गई और विकास को गोलियों से भून डाला। विदित हो कि पिछले साल रंधीर पर भी फायरिंग की गई थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को अपराधियों का फुटेज मिला है। उनकी पहचान भी कर ली गई है।

You may have missed