पटना सिटी में भव्य चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन कल,नितिन नवीन करेंगे उद्घघाटन,अगले दिन शोभायात्रा

पटना सिटी चौक शिकारपुर के जंगली प्रसाद लेन में बृहद पैमाने पर चित्रांश प्रिंस क्लब के द्वारा चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य पूजन आयोजन का उद्घघाटन पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर पटना साहिब के विधायक तथा पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव उपस्थित रहेंगे।इस दौरान कल पूजा प्रसाद वितरण तथा सांस्कृतिक समारोह का आयोजन होगा। अगले दिन 7 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी है।कुम्हरार के विधायक अरुण सिन्हा तथा भाजपा के युवा नेता ऋतु राज सिन्हा भी विशिष्ट गणमान्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तू वर्मा ने बताया कि वैसे तो चित्रगुप्त पूजा अन्य सभी पर्व त्योहारों की तरह प्रमुख तौर पर हर वर्ष आयोजित होती रहती है। मगर इस बार हम लोगों के द्वारा सामाजिक सौहार्द,सामाजिक-आर्थिक उन्नति तथा संपूर्ण बिहार में मानव चेतना के विकास को उपलक्ष्य करके इस बार चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन में समाज के प्रथम पंक्ति से लेकर अंतिम पंक्ति तक के लोगों को शामिल होना है। उन्होंने कहा कि सिर्फ चित्रांश ही नहीं बल्कि जितने भी कलमजीवी है। सभी चित्रांश है। आज समाज में जिस प्रकार नैतिकता का क्षरण हो रहा है ऐसे में अपने पारंपरिक त्यौहारों को भव्य आयोजन करके ही वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी के मन मस्तिष्क में हम नैतिक विचारों को प्रदीप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चित्रांश प्रिंस क्लब के द्वारा किया जा रहा यह आयोजन कई मायनों में वर्तमान सामाजिक व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।हम लोग चित्रगुप्त पूजा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं।चित्रगुप्त भगवान अच्छे तथा बुरे का बहीखाता-हिसाब रखते हैं।इसलिए आज की पीढ़ी को यह जानना बेहद आवश्यक है कि वह अपने निजी तथा सार्वजनिक जीवन में जो कुछ भी कर रहे हैं।आज नहीं तो कल उसका फलाफल भी उनके जीवन को प्रभावित करेगा।इसलिए इस भव्य पूजा आयोजन के माध्यम से खासतौर पर युवा वर्ग को सामाजिक तथा नैतिक चेतना के लिए जागृत करने हेतु हम लोगों के द्वारा आप सभी के सहयोग से सम्मिलित प्रयास किया जा रहा है।पटना सिटी में हो रहे इस भव्य आयोजन से समाज के हर तबके को जोड़कर समाज में घोषित सामाजिक बुराइयों के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करना हमारे इस आयोजन का मूल मकसद है।मैं शहर के तमाम सामाजिक-राजनीतिक हस्तियों से अनुरोध करता हूं कि बढ़-चढ़कर ऐसे आयोजनों में भागीदार बने।ताकि वर्तमान पीढ़ी अपने पारंपरिक त्योहारों के महत्व को समझ सके।अपने अंदर के अंतर्मन में उत्पन्न होने वाले नकारात्मक विचारों से बच सके।इसलिए आज के वर्तमान माहौल में भगवान चित्रगुप्त की पूजा के माध्यम से आम जनों को अच्छे तथा बुरे का भेद हमें समझाना है। कल होने वाले भव्य चित्रगुप्त पूजा समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।

About Post Author

You may have missed