September 18, 2026

रक्षा बंधन पर मायके नहीं जाने दिया तो की सुसाइड

पटना सिटी। भाई को राखी बांधने मायके नहीं जाने दिया तो फंदे से झूल अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मामला खाजेकलां थाना के गुरहट्टा के आदर्श घाट की है। ससुर सच्चिदानंद राय के द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस छानबीन की। एसएचओ विनय कुमार ने बताया कि एसआई आरडी सिंह घटनास्थल गए। पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि रीना देवी (23) पति निर्दोष राय राखी पर भाइयों को राखी बांधने मायका जाना चाह रही थी। मगर ससुराल वालों ने इजाजत नहीं दी। इस पर राघोपुर के हेमंत गांव से भी बहन के ससुराल आकर राखी बंधवाया। उसके जाने के बाद रीना कमरे में बंद हो केसरिया गमछा की मदद से फंदा लगा अपनी इहलीला समाप्त कर ली। ससुराल पक्ष की ओर से अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं दिया गया है।

You may have missed